फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाकेबंदी से थमे आटो के पहिये

Thu, 21 Jan 2016 01:03 AM IST
रियासी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती चौक, माडी तथा जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज और जिला अस्पताल को जाने वाले रास्तों पर पुलिस की नाकेबंदी के चलते आटो के पहिये थमे रहे। इसके चलते यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग ने बुधवार को कई स्थानों पर नाके लगाए थे। नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कुछ वाहनों चालकों से जरूरी कागजात नहीं पा गए और उनका चालान काटा गया।

नाकों पर पुलिस की सख्ती के कारण आटो चालकों ने फेरों को बंद कर दिया। एक तरह से आटो चालकों की हड़ताल जैसे स्थिति बन गई। कोई भी चालक आटो ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


आटो चालकों के अनुसार कालेज के विद्यार्थियों के बैठने से आटो में ओवरलोडिंग हो जाती है। विद्यार्थी पूरा किराया नहीं देते हैं। अगर सवारियां नहीं बैठाएं तो फेरा कम रुपयों का लगता है।
विज्ञापन


ऐसे में गुजारा संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना वजह से चालकों को परेशान कर रही है। पुलिस को आटो चालकों की समस्याओं को भी समझना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें