फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भारख में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। गुरजोत सिंह (24) पुत्र जसपाल सिंह की शादी तय थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। वह वेल्डिंग की दुकान पर गया था। इसी दौरान अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएचसी पौनी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार वह दो बहनों का इकलौता भाई था। अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें