फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे के खिलाफ शिवसेना ने लाल चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिवसेना ने लाल चौक में नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
विज्ञापन

मनीष साहनी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में करीब 12 लाख लोग नशे की गिरफ्त में हैं जो चिंताजनक है। प्रशासन और पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं लेकिन समाज और युवाओं के सहयोग के बिना लड़ाई को पूरी तरह जीत नहीं सकते। शिवसेना संकल्प लेती है कि जम्मू-कश्मीर को देश का नशामुक्त प्रदेश बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे की तरफ कदम बढ़ाने के बजाय देश और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें