फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रनसू बस स्टैंड परिसर में बनेगा भवन और शौचालय, मां वैष्णो देवी से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शिवखोड़ी मंदिर में यात्रियों की सुविधाओं को विस्तार देते हुए प्रशासन ने अहम फैसले लिए हैं। इसके तहत रनसू बस स्टैंड पर भवन और शौचालय का निर्माण होगा। टैक्सी स्टैंड पर सड़क बनाई जाएगी। गौरी भवन की मरम्मत और नवीनीकरण, शिव शक्ति भवन का उन्नयन भी होगा। इससे मां वैष्णो देवी की यात्रा से रनसू आने वालों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विकास आयुक्त कुमार अभिषेक ने विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की अलग-अलग परियोजनाओं का जायजा लेते हुए डीडीसी ने पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने और मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा।
अधिकारियों ने डीसी को विभिन्न विकास परियोजनाओं और चल रहे कार्यों के तहत हासिल की गई प्रगति से अवगत कराया। डीडीसी ने संबंधित विभागों को सीआरपीएफ शिविर भवन की मरम्मत और नवीनीकरण सहित चिह्नित कार्यों का समय पर निष्पादन और समापन के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के कार्यालय को रनसू बस स्टैंड स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटर स्थापित करने का भी निर्देश दिया। तीर्थयात्रा क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन पर जोर देते हुए मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट और खच्चर के गोबर के निपटान के लिए सरकारी भूमि की पहचान करने पर जोर दिया।
यहां एडीसी राकेश कुमार, सीपीओ नरिंदर कुमार, पर्यटन विभाग के उप निदेशक, पीडब्ल्यूडी और जेपीडीसीएल के कार्यकारी इंजीनियरों के अलावा शिवखोड़ी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें