फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में पार्किंग न होने से लोग बेहाल, व्यापार पर मंदी की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय में पार्किंग न होने के कारण दुकानदारों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं बल्कि शहर की व्यवस्था को भी बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

व्यस्त इलाके जोरावर चौक, कोर्ट रोड, कालका नगर, नई बस्ती और डीसी ऑफिस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। विशेष रूप से बस स्टैंड क्षेत्र जहां चार प्रमुख बैंकों की शाखाएं हैं वहां बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही। बिजली विभाग, तहसील कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोग भी पार्किंग के अभाव में परेशान रहते हैं।

इसका सीधा असर व्यापार पर भी दिखने लगा है। दूरदराज से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग वाहन खड़ा करने की जगह न मिलने के कारण लौट जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्रतिदिन मंदी बढ़ रही है।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथुन भारती ने उपायुक्त और तहसीलदार से मुलाकात कर बस अड्डे के पास उचित पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि तहसील कार्यालय को मिनी सचिवालय में स्थानांतरित किया जाए ताकि उपलब्ध स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए किया जा सके। साथ ही उन्होंने उन जगहों को चिह्नित करने को कहा जहां वर्तमान में बिना मतलब के वाहन खड़े किए जाते हैं। दुकानदार सुधीर कुमार का कहना है कि तहसील ऑफिस के पास स्थित शीप ब्रीडिंग फार्म की खाली जमीन को पार्किंग के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें