फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनता दरबार में लोगों ने रखी पानी की समस्या

विज्ञापन
पौनी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक।
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के डाक बंगला में विधायक कुलदीप राज दुबे ने जनता दरबार लगाया। इसमें लोगों ने जलसंकट की समस्या उठाई। विधायक ने कुछ समस्याओं का निवारण मौके पर कर दिया।
विज्ञापन

सलून पंचायत के लोगों की खासतौर पर यह समस्या थी कि उनको पानी नहीं मिल रहा था। कुछ क्षेत्र ऐसे थे, जिसमें जमीन के नीचे लाइन सही तरीके से नहीं डाली गई। सारी पाइप बाहर लगी होने के कारण लीकेज काफी होती रहती है। इस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं सांगड़ गांव में भी पानी की समस्या बनी हुई है। विधायक ने तमाम विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि क्षेत्र में लोगों के साथ पेश आ रही समस्याओं को आठ दिन के अंदर निपटाएं। खास कर पीने के पानी की समस्या दूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें