पौनी। ब्लॉक के खैरल क्षेत्र में बैसाखी के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक विशाल दंगल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर व्यवस्थाओं और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कमेटी सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि खैरल में बैसाखी के पहले दिन ‘पिरो’ के नाम पर विशाल दंगल आयोजित करने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए बैसाखी के पहले दिन दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि दंगल में पंजाब, हरियाणा, जम्मू, रियासी सहित विभिन्न प्रदेशों के नामी पहलवान भाग लेकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस मौके पर कमेटी के सदस्य मुहम्मद मंजूर, मुहम्मद रफीक, हंस राज, हरबंस लाल, ओमकार सिंह, मुहम्मद नजीर, मुहम्मद मुबारक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।