फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : लीजेंड लीग में ट्रिपल सी ने जीता पहला मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड क्रिकेट लीग का इवेंट शुरू हो गया है। वीरवार को पहला मैच चिनैनी ए और ट्रिपल सी के बीच हुआ। इसमें ट्रिपल सी की टीम ने जीत दर्ज की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिनैनी ए की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नाै विकेट खोकर 62 रन बनाए। अनिल ने 21 रन बनाए। ट्रिपल सी की ओर से रोमेश ने दो ओवर में चार विकेट लिए। ट्रिपल सी ने 5.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल कर ली। सुरेंद्र ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। रोमेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें