उधमपुर। पटवारी एसोसिएशन की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पटवारियों ने कहा कि हम इंसान हैं, रोबोट नहीं। एक साथ कई सरकारी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करना मुश्किल है। पर्याप्त सहायता के बिना लगातार बढ़ते कार्यभार से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से फील्ड स्तर के कर्मचारियों को पर्याप्त समय और संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सभी पटवारी तहसील मुख्यालय में एकत्रित हुए थे। इनमें गुलाम मोहम्मद, विमल शर्मा, जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह, उपाध्यक्ष गुलजार अहमद, तहसील अध्यक्ष सुरिंदर कुमार, मोहम्मद शकील, अजय कुमार, अनूप सिंह, पवन गुप्ता, राजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, यश देव सिंह मौजूद थे।