उधमपुर। चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापार मंडल के बंद का असर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट देखने को मिला है। हालांकि जिले में सभी रूट पर सार्वजनिक वाहन चलते रहे। लेकिन इनमें यात्रियों की संख्या बहुत की कम थी। इस कारण चालक और सहचालक मायूस नजर आए।
व्यापार मंडल और चैंबर आफ कामर्स ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बंद को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने समर्थन नहीं दिया था। इस कारण बुधवार को जिले के हर रुट पर सार्वजनिक वाहन चलते रहे। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने साफ किया था कि जम्मू में ट्रांसपोर्ट की तरफ से समर्थन नहीं दिया जा रहा है और इसी कारण वह भी समर्थन नहीं करेंगे। मगर बंद का असर ट्रांसपोर्ट के काम पर भी देखने को मिला है। जिले के विभिन्न हिस्सों से रोजाना बाजार में खरीदारी के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। बुधवार को बाजार के बंद रहने की व्यापारियों को पहले ही सूचना मिल गई थी और इसी कारण यात्री वाहनों में यात्रियों की संख्या में बहुत ज्यादा कमी आई। शहर में जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से यात्री वाहन पहुंचे और इनमें यात्री बहुत कम थे। बस अड्डा और मेटाडोर स्टैंड से भी यात्री वाहनों में बहुत कम यात्री सवार हुए।