फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पार्किंग व्यवस्था ठप, मरीजों के साथ एंबुलेंस चालक परेशान

Sat, 02 Nov 2024 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन लगाने की जगह नहीं मिलने के कारण रोज बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

अस्पताल की नई इमारत के साथ-साथ नई पार्किंग बनाने की योजना पर अभी शुरू नहीं हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण आए दिन अस्पताल आने वाले मरीजों व तिमारदारों के साथ बाहरी क्षेत्र से आने वाले एंबुलेंस चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में दो जगह पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते जगह की तंगी के कारण लोगों को वाहन लगाने की जगह नहीं मिलने के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है। इसके चलते लोगों के लिए परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पताल परिसर में बन रही अस्पताल की नई इमारत के साथ-साथ नई पार्किंग बनाने का भी प्लान है। मगर अब तक इस पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में आने वाले लोगों में राकेश कुमार, रविंद्र सिंह, अब्दुल मजीद, मोहम्मद इब्राहीम, रवि कुमार, पवन देव और हरविंद्र सिंह आदि का कहना है कि अस्पताल परिसर में नई इमारत के निर्माण कार्य के चलते जगह की कमी के कारण अस्पताल में वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं है। इस कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि ओपीडी से लेकर अस्पताल के गेट नंबर 2 की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम के कारण एंबुलेंस भी फंस जाती है। काफी समय तक दोनों तरफ वाहनों कतारें लगने से वाहन चालक खुद ही वाहनों को आगे पीछे कर जाम को खुलवाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार अस्पताल प्रशासन से पार्किंग की समस्या को दूर करने की गुहार लगा चुके हैं। मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिस तरह से अस्पताल परिसर में नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल में पार्किंग भी बनाई जाएगी, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह निर्माण एजेंसी के आला अधिकारियों से बात कर पार्किंग बनाने का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहेंगे।

डॉ. मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें