फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारी में पवन कुमार ने जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
उधमपुर के भारतीय कालेज आफ एजूकेशन में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। चाइल्ड लाइन संस्था ने जागृति आश्रम में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता कराई। इसमें बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों ने उत्साहपूवर्क भाग लिया।
विज्ञापन

संस्था सदस्यों ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना था। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी गई कि अगर वह अपने आसपास सफाई रखेंगे, तो उनमें स्वच्छता को लेकर जुनून बढ़ता जाएगा। जिससे कई प्रकार की बीमारियों से स्वयं को और देश को बचाया जा सकेगा।
इस प्रतियोगिता में चाइल्ड वेलफेयर के अध्यक्ष शहराज हयात और पीओ नीतू भी मौजूद थीं। संस्था ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए। प्रथम पुरस्कार पवन कुमार, द्वितीय पुरस्कार मुकेश भारद्वाज और तृतीय पुरस्कार रक्षक ने जीता। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वालों के साथ आश्रम के मैनेजर रतन कुमार को भी सम्मानित किया गया।

उधमपुर के भारतीय कालेज आफ एजूकेशन में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें