रामनगर: सत्या से रामनगर जाने वाली मेटाडोर में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग.
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। यातायात नियमों को ताक पर रखकर सत्या से रामनगर जाने वाले वाहनों में यात्री ठूंस कर भरे जा रहे हैं। यातायात एवं मोटर वाहन के नए नियम लागू हो चुके हैं, लेकिन लिंक मार्गों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है।
गांव के लोग या गांव में चलने वाले मेटाडोर वाहन चालक अभी तक जागरूक नहीं हो पाए हैं। इसलिए, जितनी भी मेटाडोर या ऑटो इन मार्गों से निकलते हैं, उनमें इतने लोग ठूंसे होते हैं कि कोई भी हादसा हो सकता है। पहले भी इन मार्गों पर ओवरलोडिंग के कारण कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन, विभाग इसके ऊपर कोई बड़ी कार्यवाही नहीं करता है। इसके चलते वाहन चालक ओवरलोडिंग करने में कोई परहेज नहीं करते।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सत्या गांव से ऑटो और मेटाडोर तब तक आगे नहीं बढ़ते, जब तक वह ओवरलोड न हो जाएं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऑटो और मेटाडोर वालों को कहा भी गया है कि ओवरलोडिंग मत करो, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऊपर से इस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि ओवरलोडिंग से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रामनगर: सत्या से रामनगर जाने वाली मेटाडोर में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग.- फोटो : UDHAMPUR