फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारीदारों को मामले को प्राथमिकता दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने श्री माता वैष्णो देवी के बारीदारों के लंबे समय से चले आ रहे मामले को जल्द हल करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि सरकार को बारीदारों का मसला प्राथमिकता पर हल करना चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को एक प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि कटड़ा में माता रानी के पहाड़ के चारों तरफ और कुछ मैदान में बारीदार हैं, जो सैकड़ों वर्षों से माता की सेवा करते आ रहे हैं। लेकिन, श्राइन बोर्ड बनाने के बाद इनको उपेक्षित कर दिया। बारीदारों का कहना है कि कम से कम उन्हें संबंधित कार्यों के मुताबिक दरबार में पूजा करने का मौका मिलना चाहिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि श्राइन बोर्ड बनने के बाद इनको सिर्फ आश्वासन दिए गए कि उनकी सेवा के मुताबिक उनके इस मुद्दे को सरकार हल करेगी। लेकिन, ऐसा अब तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा सरकार व उपराज्यपाल प्रशासन से यह मांग करते हैं कि ये लोग काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। इन बारीदारों के मसले को जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें