फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने महिलाओं में बांटे सोलर ड्रायर

विज्ञापन
भद्रवाह में सेना की तरफ आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को दिए गए फ्रूट ड्रायर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। सेना की 4आरआर इकाई ने मंगलवार को नालठी पंचायत में 10 महिला समूहों को सोलर ड्रायर (फलों और सब्जियों को सुखाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली मशीन) बांटे। इस अवसर पर एडीसी दिलमीर चौधरी और 4आरआर के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर एके सिंह मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना की पहल का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों में महिलाओं को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। भद्रवाह बड़े पैमाने पर विदेशी सब्जियां और फल उगाने के लिए जाना जाता है। लेकिन, हर वर्ष ये दोनों उत्पाद भारी मात्रा में खराब होते हैं। इनमें विशेष रूप से इतालवी नाशपाती, सेब, आलूबुखारा और टमाटर शामिल हैं। इनके खराब होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
एडीसी ने कहा कि अतिरिक्त फलों और सब्जियों को सुखाकर और इनका अचार बनाकर व्यावसायिक रूप से उपयोग करने के लिए सेना ने नए विचार की पहल की है। यह निश्चित रूप से किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करेगी। वहीं, बागवानी के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुनील सिंह ने सोलर ड्रायर का उपयोग करने का एक प्रशिक्षण सत्र भी प्रदर्शित किया। इस दौरान सेना ने ग्रामीणों में सोलर लाइट भी बांटीं।
विज्ञापन

नालठी पंचायत की एक लाभार्थी सोनी देवी ने कहा कि यह पहल भारी नुकसान से बचाएगी। किसानों हर वर्ष कोल्ड स्टोरेज की कमी कारण फलों और सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान होता है। लेकिन, अब इन फसलों को सुखाकर लंबे समय तक बचाकर रख सकते हैं। भद्रवाह जम्मू प्रांत में फलों का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां की लगभग 75 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बागवानी से जुड़ी है, जहां सेब, अखरोट, क्विन, नाशपाती और प्लम की विभिन्न किस्में उगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें