फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में मात्र एक व्यक्ति पाया गया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला में बुधवार को शाम तक कोरोना संक्रमण का केवल एक मामला पाया गया है। इसके साथ ही तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब भी रहें हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 30 सक्रिय मामले शेष रह गए हैं। कोरोना मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिलती दिख रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में करीब दो महीने से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट हो रही है। एक महीने से हर रोज दस से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। लेकिन बीच में कुछ लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है। मंगलवार को एक दिन के अंदर ही दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी और शाम तक पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को फिर से बढ़ा दिया था। वहीं अब बुधवार को केवल एक नया मामला रामनगर का सामने आया है। इसके आलावा तीन लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11265 हो गए हैं। इनमें से 11100 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 30 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रिय मामलों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें