फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को मात्र 261 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन होने के बावजूद वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में गिरावट हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। वहीं अब 18 से 44 आयु वर्ग के लिए लगाए गए विशेष शिविरों में वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में गिरावट हो गई है। शनिवार को शाम तक कुल 261 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 30 से अधिक वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें स्टाफ सुबह से शाम तक नियुक्त होकर काम कर रहा है। लेकिन इन सेंटर में बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए भी विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है और इनमें दुकानदार, वाहन चालक, बार्बर, कालेज, यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सहित कई वर्गों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
लेकिन इनमें भी अब बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में 13110 वैक्सीन के डोज मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कम संख्या में ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कुल 277 लोगों ने वैक्सीन लगाई थी और शनिवार को इनकी संख्या 261 रही है। तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और चार ने दूसरी डोज, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और नौ ने दूसरी, 45-60 आयु वर्ग में 126 लोगों ने पहली और 20 ने दूसरी, 57 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 30 ने दूसरी डोज लगवाई है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में केवल दस लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें