उधमपुर। जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिली है। मामले कम होने के बावजूद कोरोना टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा है।
जिले में लगतार कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है, जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। जिले में अब 25 सक्रिय मामले बचे हैं। करीब चार महीने के बाद जिले में इतने कम सक्रिय मामले बचे हैं। इनकी संख्या में कमी आने पर प्रशासन को राहत मिली है। वीरवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था, जबकि शुक्रवार को एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया और छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 11374 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11212 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।