फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

255 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार रात को पुलिस ने रौन दोमेल इलाके से 255 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस ने रौन दोमेल इलाके में तवी नदी पर बने पुल के पास वाहन को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही एक मापतोल वाली मशीन और दो हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने उसी समय कार सवार शुभम गुप्ता उर्फ गगु निवासी पांडव मंदिर को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें