फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत, 14 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। टिकरी पुलिस चौकी के अतंर्गत पड़ते दो अलग अलग स्थानों पर दो वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर दो घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना जंगलगली के कुंड इलाके में हुई। शाम करीब सात बजे जंगलगली से जम्मू की तरफ जा रही कार (जेके02बीएफ-9175) अनियंत्रित हो कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में विशाल (35) निवासी चिनौर, जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनेश पुत्र चंद्र बाला निवासी बिश्नाह, जम्मू और रमेश पुत्र गंधर्व निवासी लद्दा जंगलगली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा रात आठ बजे टिकरी के नजदीक मंथल इलाके में हुआ। इसमें डोडा से जम्मू की तरफ जा रही मिनी बस (जेके06ए-2692) अनियंत्रित हो कर राजमार्ग पर पलट गई। सूचना मिलने पर टिकरी पुलिस पोस्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए कुछ ही दूरी पर मौजूद पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया। टिकरी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि मिनी बस के पलटने से करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार टिकरी पीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें