जम्मू से राशन का चावल लेकर राजौरी की तरफ जा रहा एक ट्रक (पीबी06-9972) के ब्लाक पौनी अंतर्गत पड़ने वाले कालीधार क्षेत्र में गहरी खाई में गिर जाने से चालक घायल हो गया।
इसकी पहचान परविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। बाद में चालक को पहले भांवला लाया गया, जहां से उसे जीएमसी जम्मू शिफ्ट किया गया।