फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहन व देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस ने रविवार को जिले के भटनानागर ठाकरी इलाके से 15 लीटर लाहन और पांच लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से देसी शराब बनाने का काम करने वालों के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष तौर पर अभियान छेड़ा गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने ठाकरी इलाके में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ठाकरी के भटनानगर में एक व्यक्ति देसी शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छोपेमारी की और 15 लीटर लाहन और पांच लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने उसी समय तस्करी के आरोप में रोशन लाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंडर सेक्शन 48 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें