कटड़ा। पुलिस ने शनिवार को बाणगंगा क्षेत्र में स्नान घाट-2 के पास नियमित जांच और गश्त के दौरान एक अनधिकृत पिट्ठू ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। सुबह करीब 8:30 बजे गश्त पर निकली पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को रोका जो पिट्ठू बग्गी लेकर समीर पॉइंट से बाणगंगा की ओर आ रहा था।
पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान होशियार सिंह निवासी मीर तहसील पंचैरी जिला उधमपुर के रूप में बताई। पुलिस ने पिट्ठू के रूप में काम करने के लिए अधिकृत पंजीकृत सेवा कार्ड दिखाने के लिए कहा तो वह कार्ड नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना कटड़ा में मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। संवाद