उधमपुर। पुलिस ने शनिवार को 5.78 ग्राम हेरोइन बरामद कर नशा तस्करी के एक आरोपी सुनील कुमार निवासी सत्तैनी, एयरफोर्स स्टेशन उधमपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ के प्रभाव में एक दुर्घटना के मामले में भी शामिल रहा है।
थाना उधमपुर की पुलिस टीम ने कालरा कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उससे 5.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत उधमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद