फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विभाग नहीं जागा तो स्कूल प्रशासन ने संभाला जिम्मा, गड्ढों पर लगाईं टाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन पहले गड्ढों में गिरने के कारण स्कूटी सवार महिला की हुई थी मौत
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के बीचों-बीच पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को उठाए गए मुद्दे का असर भले ही संबंधित विभाग पर न पड़ा हो। लेकिन नागरिक दायित्व को निभाते हुए स्कूल प्रशासन ने गड्ढों को दुरुस्त कराने का बीड़ा उठाया है।
शुक्रवार सुबह एमएच चौक से कुछ दूरी पर पुराने राजमार्ग पर स्थित निजी स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बाहर सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए टाइलें लगाकर समाधान किया। गड्ढों की वजह से जहां स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना था। वहीं तीन दिन पहले गड्ढे में स्कूटी गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। इस गंभीर मुद्दे को प्रशासन के समक्ष भी रखा गया और प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया और स्कूल प्रशासन को खुद आगे आकर समस्या का समाधान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर करने की बात यह है कि समस्या बस यहां गड्ढों की नहीं थी बल्कि जखैनी से लेकर त्रिकुटा नगर तक सड़क पर ऐसी अव्यवस्था जगह-जगह फैली है। रोजाना दो से तीन सड़क हादसे हो रहे हैं। खासकर भारत नगर मोड़, दोमेल चौक, न्यू बस स्टैंड, कब्रिस्तान के सामने, एमएच चौक, शिव नगर, डाक बंगला में वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। अब देखना यह है कि स्कूल प्रशासन की ओर से उठाए गए सराहनीय कदम के बाद विभाग अपनी जिम्मेदारी को कैसे निभाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें