फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को उड़ान : रियासी की संध्या अब इराक में लगाएंगी पदक पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन, राजमिस्त्री की बेटी ने सोनीपत ट्रायल में गाड़े झंडे
विज्ञापन


रियासी। हौसले बुलंद हों तो गरीबी की दीवारें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। वार्ड नंबर-2 की रहने वाली संध्या ने इसे सच कर दिखाया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के रहने वाले राजमिस्त्री की बेटी का चयन इराक में आयोजित होने वाले एशिया कप (डब्ल्यूआरटी चरण-2) के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। संध्या की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।

संध्या ने हाल ही में हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिस्सा लिया था। वहां सटीक निशानों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की। वे अगले महीने रवाना होंगी।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड की अकादमी में निखरा हुनर
संध्या श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी में कोच कुलदीप कुमार वेदवान और अभिलाषा चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय कोचों की कड़ी मेहनत और श्राइन बोर्ड के सहयोग को दिया है।
विज्ञापन


30 साल का संघर्ष
मां कुसुम ने बताया कि पति राम हरि हर करीब 30 वर्ष पहले काम की तलाश में रियासी आए थे। बेटी का पालन-पोषण और 12वीं तक पढ़ाई राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। स्कूल के दिनों से ही संध्या को खेल का शौक था जिसे माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा ने नई पहचान दी। आज पिता की मेहनत और बेटी के जुनून ने उसे मुकाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें