फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 90 टन कचरे से शहर बेहाल, चौक-चौराहों व वार्डों में लगे ढेर

Tue, 05 Nov 2024 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के नगर परिषद  कार्यालय  परिसर  में  मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- दूसरे दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

- कचरे के ढेरों से गंदी बदबू आने से लोगों का निकलना दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में लगातार दो दिन से चल रही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल से शहर के बाजारों व चौक चौराहों के अलावा हर वार्ड में कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 90 टन कचरा जमा हो गया है।
शहर से रोज 45 टन कचरा उठाया जाता था, लेकिन दो दिन से यह कचरा न उठाए जाने के कारण हर जगह गंदगी फैली हुई है। हैरानी की बात है कि समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन और नगर परिषद में से कोई भी आगे नहीं आया है। कई जगह पर लगे कचरे के ढेरों से गंदी बदबू आने से लोगों का वहां से निकलना दुश्वार हो गया है। लोगों ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर सफाई सेवा बंद
जहां एक तरफ नगर परिषद के अस्थायी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शहर में डोर-टू-डोर सफाई सेवा भी बंद हो गई है। शहर के 21 वार्डों में करीब 90 टन कचरा जमा हो गया है। गौरतलब है कि परिषद के सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर सेवा भी बंद करवा दी है।

कचरे के ढेर दे रहे बीमारियों को न्यौता
मौजूदा समय में लोग डेंगू से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शहर व अन्य जगहों पर लगातार लग रहे कचरे के ढेरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौजूदा समय में बाजार, मुख्य बस अड्डा, चौक-चौराहे में कचरे के ढेर लगे हैं। लोग अब कचरे के ढेरों पर चलने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं डीसी दफ्तर से कुछ दूर सलाथिया चौक में बने डंपर स्टेशन पर कचरे के बड़े बड़े ढेर लग गए हैं।

शहर में लगे कचरे के ढेर पर आवारा मवेशियों का कब्जा
गौरतलब है कि जिस तरह से शहर में हर जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इसके चलते जहां पर भी कचरे के ढेर लगे है वहां पर आवारा मवेशियों ने कब्जा जमा लिया है। कई डंपर स्टेशनों पर तो गाय, घोड़े, कुत्ते कचरे को खाने के साथ-साथ इधर-उधर फैला रहे है। कचरे के ढेरों में बड़ी मात्रा में पाॅलिथीन है, जो मवेशियों के लिए बीमारी का न्यौता है।



अभी जारी रहेगी काम छोड़ हड़ताल
रविवार से शुरू हुई नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान डेविड संधु ने बताया कि काम छाेड़ हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। आज हड़ताल का दूसरा दिन है, लेकिन विभाग व प्रशासन की ओर से कोई भी आला अधिकारी उनके पास नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हर बार हम लोगों को विभाग व सरकार की तरफ से बेवकूफ बनाकर हमारी हड़ताल को स्थगित करवा दिया जाता है। मगर इस बार यह हड़ताल तभी समाप्त होगी जब हमारे अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


लोकल बाड़ी डायरेक्टर ऑफिस से सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हड़ताल समाप्त हो जाएगी और शहर में लगे कचरे के ढेरों को उठा लिया जाएगा।

विशाल सड़ोत्रा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें