अंबेडकरनगर में शनिवार को आसमान में इस तरह छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों हुए जोरदार बारिश और बर्फबारी का कहर अब तक जारी है। हाईवे पर सुचारु यातायात अब तक संभव नहीं हो पा रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के निहार इलाके में वीरवार की सुबह करीब दस बजे पफर भारी पस्सी हाईवे पर आ गिरी, जिससे हाईवे पर यातायात ठप हो गया। कुछ देर में ही घाटी की ओर जाने वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसका असर उधमपुर तक देखा गया।
सुबह में ठप हुए यातयात के कारण बड़ी संख्या में यात्री वाहन और ट्रक करोल, चंद्रकोट, नाशरी, बटोत, पत्नीटाप आदि इलाके में फंस गए। हालांकि कुछ छोटी गाड़ियों को मैत्रा वाले पुराने मार्ग से छोड़ा भी गया, लेकिन झूला पुल की जर्जर हालत के कारण बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया गया। इस बीच देर शाम को रामबन जिले के पंठियाल इलाके में भी एक बड़ा चट्टान खिसक कर हाईवे पर आ गया।
इसके कारण रामबन और रामसू का संपर्क भी कट गया। हालांकि घटना के तुरंत बाद ही निर्माण कार्यों में जुटी कंपनियों की मशीनरी मलबा हटाने में जुट गई। देर शाम तक काम चल रहा था। लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि हाईवे पर यातायात शुक्रवार की सुबह ही सुचारु होने की उम्मीद थी। दूसरी ओर हाईवे पर फंसे यात्रियों खास कर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।