किश्तवाड़। जिले की दच्छत तहसील के आपदा प्रभावित होंजड़ गांव में वीरवार को लगातार 16वें दिन भी लापता लोगों को कोई सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान लगातार जारी है। इस दौरान प्रभावितों के पुनर्वास पर भी काम हो रहा है।
सनद रहे कि देर रात 27 जुलाई को बादल फटने से आई बाढ़ में दच्छन तहसील के होंजड़ गांव में भारी नुकसान हुआ था। कई घर बह गए और लापता 19 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि सात लोगों के शव दूसरे दिन बरामद किए थे। इसके साथ ही करीब 17 लोगों को बचाया गया था। सरकार ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस सेना व अन्य कई टीमों को रेस्क्यू के लिए वहां भेजा था, लेकिन वीरवार को 16 दिन बाद भी लापता लोगों को कोई सुराग नहीं मिला है। हो सकता है कि शव मलबे में दबे हों, लेकिन बड़ी मशीनें नहीं होने के कारण खोजने में दिक्कत हो रही है।