फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आजादी के 77 साल बाद भी नहीं मिली पक्की सड़क

विज्ञापन
मजालता।  बालपर नक्की पंचायत मे पड़ते  दरगाला और बनी लेड गाँव की बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मज़ालता। तहसील मजालता के बालपर नक्की पंचायत मे पड़ते वार्ड नंबर एक दरगाला और वार्ड नंबर दाे बनी लेड़ गांव के लोग देश की आजादी के 77 साल बाद भी पक्की सड़क के इंतजार में हैं। गांव को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से कच्ची ही है जिससे ग्रामीणों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कच्चा मार्ग कीचड़ मे बदल जाता है जिससे बच्चों का स्कूल जाना और मरीजाें को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। सूखे मौसम में मार्ग पर धूल उड़ती है जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से पक्की सड़क की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए ताकि उन्हें आने-जाने में सुविधा मिल सके।



सड़क इतनी खराब है कि बरसात में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। फिसलन होती है, पैदल भी चलना आसान नहीं है। गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाती। बच्चों को स्कूल जाने मे दिक्कत होती है। सालों से कह रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

- कमल सिंह, स्थानीय निवासी
-


बारिश में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। स्कूल समय पर पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। रोजाना परेशानी झेल रहे हैं, प्रशासन को इसका हल निकालना चाहिए।

- प्रीति सांब्याल, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें