फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत रौन दोमेल में खेल मैदान नहीं, युवा निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से 15 किलोमीटर दूर पंचायत रौन दोमेल में युवाओं के खेलने के लिए मैदान न होने की वजह से खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं मैदान न होने के चलते क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र के साथ लगती दूसरी पंचायत में बने मैदान में जाकर खेलना पड़ता है। हालांकि क्षेत्रवासियों ने कई बार खेल मैदान बनाने के लिए प्रशासन व पंचायत से गुहार लगाई है लेकिन उसके बावजूद आज तक खेल मैदान नहीं बन पाया।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच संसार सिंह का कहना था कि क्षेत्र में मौजूदा समय में कोई खेल मैदान नहीं है। इसके चलते युवाओं को दूसरी पंचायत में बने खेल मैदान में जाकर खेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत में जगह की तंगी के चलते अभी तक खेल मैदान नहीं बन पाया है क्योंकि उनकी पंचायत में एक तरफ बीएसएफ का ट्रेनिंग सेंटर है तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन है। जिसके चलते उनकी पंचायत में जगह की तंगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैदान के लिए जगह कम होने के कारण आज तक खेल मैदान नहीं बन पाया है। हालांकि वह लगातार क्षेत्र में खेल मैदान बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खेल एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा में निखार करने के लिए मैदान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन व बीडीओ से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल मैदान बनाने के लिए सरकारी जमीन का चयन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें