फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में पूजन शुरू किया

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के सीईओ व अन्य मूर्ति की पूजा में हिस्सा लेते हुए
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मां दुर्गा की नवनिर्मित पवित्र मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आध्यात्मिक विकास केंद्र कटड़ा में तीन दिवसीय पूजन अनुष्ठान शुरू किया है। शक्ति और करुणा की प्रतीक इन मूर्तियों को रियासी जिले में नवनिर्मित पांच मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने श्राइन बोर्ड के पुजारियों के एक प्रतिष्ठित समूह का नेतृत्व करते हुए पवित्र अनुष्ठानों को संपन्न कराया। पूजन अनुष्ठान के दौरान श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि इन मूर्तियों को 13 जुलाई को रियासी जिले के विभिन्न गांवों में पांच मंदिरों को समर्पित किया जाएगा।
इनमें गोर्टा कालिका साथान, गांव-हरोटकोट, पंचेरी गली, गांव-डांगाकोट, टोटे देवस्थान, गांव-टोटे, तहसील भोमग के गांव-देवीगढ़ और गांव-चसाना शामिल हैं। सीईओ ने बताया कि प्रत्येक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और मूर्ति स्थापना के लिए श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों की समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

सीईओ ने ज़ोर देकर कहा कि स्थापित मूर्तियाँ इन गाँवों में भक्ति का केंद्रबिंदु बनेंगी और आने वाली पीढ़ियों को दिव्य आशीर्वाद प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि श्राइन बोर्ड इन मंदिरों का प्रबंधन स्थानीय समुदाय को सौंपेगा और मंदिर की गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन की सुविधा के लिए, परिसर की पवित्रता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक नवनिर्मित मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इस अवसर पर मुख्य संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्राइन बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें