फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी सीएचसी अस्पताल में बेतरतीब वाहन लगने से तीमारदार परेशान

विज्ञापन
चिनैनी सीएचसी अस्पताल में लगे वाहन:
विज्ञापन
- पार्किंग की पर्याप्त सुविधा देने की मांग
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी सीएचसी अस्पताल में बेतरतीब वाहन लगाए जाने वालों पर नकेल कसने और पार्किंग को लेकर पर्याप्त सुविधा दिए जाने की मांग उठाई है, ताकि अस्पताल में मरीज लेकर आए तीमारदारों को परेशानियों का सामना न करना पड़े ।
अस्पताल में मरीज लेकर पहुंचे तीमारदार राजेश कुमार, गिरधारी लाल, अजय सिंह ने बताया कि चिनैनी सीएचसी अस्पताल में पार्किंग की कमी नहीं है लेकिन बेतरतीब वाहन लगने के कारण वहां पर गाड़ी पार्क करने में परेशानी पेश आती है । कई वाहन चालक अपने वाहनों को अस्पताल की एंबुलेंस के सामने खड़ी कर देते हैं तो कुछ दो पहिया वाहन जगह-जगह अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं इसके अलावा छोटे वाहन भी सही तरीके से लगे तो अस्पताल में पार्किंग की समस्या पेश नहीं आएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध ढंग से अस्पताल में पार्किंग करने वालों पर भी नकेल कसी जानी चाहिए ताकि तीमारदारों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो । अस्पताल की पार्किंग में दो पहिया वाहन लगाने के लिए अलग पार्किंग, छोटे वाहनों के लिए अलग पार्किंग और एंबुलेंस के लिए अलग पार्टी बनाई जानी चाहिए ताकि किसी को भी परेशानी पेश न आए । वही बीएमओ डॉक्टर सैयद असरत बुखारी ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस विभाग को अस्पताल में सुरक्षाकर्मी तैनात करने को लेकर पत्र लिखा है ताकि अस्पताल की कई समस्याएं दूर हो सके ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें