कठुआ। पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने व्यक्ति को 5.81 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 7 कठुआ निवासी शिव आनंद को तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उससे हेरोइन बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद