उधमपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ किसी ने कोरोना को भी मात नहीं दी है। जिले में केवल सात सक्रिय मामले बचे हैं। लगातार कोरोन के मामलों में कमी से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की राहत बढ़ती जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। शनिवार और रविवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। सोमवार को लगातार दिन भी कोई संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 11380 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11236 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल सात सक्रिय मामले बचे हैं।