फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है और न ही कोई कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुआ है। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के कुल सात सक्रिय मामले शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला में बीते दिन से कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। हालांकि जिला में कोरोना संक्रमण के लगातार कम हो रहे आकंडे़ के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के कोरोना टैस्टिंग के काम को तेज गति के साथ जारी रखा गया है। जिला में सभी जगह अन्य लोगों के साथ ही हाइ रिस्क वाले लोगों के भी कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बीते दिन से कोई भी नया मामला सामने नहीं आने से काफी ज्यादा राहत मिलती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11389 हो गए हैं। इनमें से 11245 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं, 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल सात सक्रिय मामल शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें