सुखी तलाई वार्ड नंबर सात में बारिश के दौरान रात दो बजे बंद हुई बिजली दस घंटे तक बंद रही। बुधवार दोपहर 12 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
क्षेत्र के कुलभूषण कुमार, सतपाल, दयाराम, बाबू राम के अनुसार रात दो बजे बिजली बंद हुई। गर्मी से पहले से ही बुरा हाल था, लेकिन बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली। तीन दिन पहले भी बिजली बंद कर दी गई थी। अक्सर बारिश के दौरान बिजली को बंद कर दिया जाता है।
विभाग के अधिकारियों के पास एक ही बहाना होता है कि तार से सप्लाई प्रभावित है। उन्होंने मांग की कि बिजली ढांचा दुरुस्त किया जाए। उन्होंने रात के समय बिजली कटौती को भी बंद करने की मांग की।