फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से बनी जाम की स्थिति

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी के नजदीक हाईवे पर सड़क का कुछ हिस्सा धंसने के बाद पैदा हुई जाम की स्थिति से श्री अमरनाथ यात्रियों और लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। हाईवे अथारिटी और जिला प्रशासन इस कार्य को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। बरसात में सड़क का और नुकसान होने के कारण विकट परिस्थिति पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

चिनैनी के नजदीक पिछले एक महीने से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के कारण श्री अमरनाथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई घंटे जाम में गाड़ियां फंसी रहती है। जिला प्रशासन और नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया एक-दूसरे पर सड़क मरम्मत का जिम्मा सौंप रहे हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का खर्चा आएगा। जिसके कारण अथारिटी और जिला प्रशासन मार्ग ठीक कराने के लिए हाथ खिंच रहे हैं। पुलिस के लिए जाम खुलाना एक समस्या बन गई है। एडीसी उधमपुर और पुलिस टीम कई बार मौके का दौरा कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। लेकिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे अगले कुछ महीनों तक निजात नहीं मिलने की भी संभावनाएं हैं। हाईवे अथारिटी के एक अधिकारी ने बताया उनके पास मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये हर साल आता है। इसमें से अधिकतर राशि खर्च की जा चुकी है। एएसपी उधमपुर खलील पोसवाल के अनुसार हाईवे अथारिटी से कई बार आग्रह किया गया। जिला प्रशासन के साथ मिलकर अब इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एडीसी उधमपुर आर शर्मा ने भी दौरा करके जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें