उधमपुर। जिले में रविवार को कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। फिर से कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
जिले में कुछ कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब कोरोना के मामलों में फिर से कमी आई है। शनिवार को कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। रविवार को भी लगातार दूसरे दिन कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जबकि किसी ने कोरोना को मात नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11403 हो गए हैं। इनमें से 11260 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण की मौत हो चुकी है। जिले में अब छह सक्रिय मामले बचे हैं।