फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 09 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के समय पालन की जांच के लिए बटोत में सरकारी कार्यालयों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान वन, शिक्षा, निकाए, बिजली विभाग के प्रमुख समेत नौ अधिकारियों को बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर पाया।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और अगले आदेशों तक वेतन जारी करने पर रोक लगा दी।
रामबन के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रवींद्र साहू ने तहसीलदार बटोत के साथ मिलकर मंगलवार की सुबह बटोत में स्थित कार्यालयों में पहुंचे।

साहू ने पाया वन विभाग में डीएफओ बटोत जाहिद असलम मुगल, हेड असिस्टेंट धारो सिंह, अकाउंट्स असिस्टेंट मोहम्मद सज्जाद, बटोत निकाए कार्यालय के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अशरफ, शिक्षा विभाग कार्यालय में जेडईओ मोहम्मद अमीन डैंग, बटोत के इएमईएंडआरई के एक्सईएन हबीब चौधरी, बीडीओ बटोत जगन्नाथ शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर कपिल शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एईई रंजीत सिंह गैर हाजिर थे।

रेंज आफिस बटोत में ताला लगा हुआ था। अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ने इन अधिकारियों के बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहने का तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया कि इन अधिकारियों ने मूवमेंट रजिस्टर पर भी अपनी मूवमेंट को नहीं बताया था। कड़ा संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। साहू ने सभी कर्मचारियों को समय का पालन करने के आदेश दिए और कहा वह अपने कार्यालय के मूवमेंट रजिस्टर को सही तरीके से रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें