फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के आरोप में छह पकड़े गए

Wed, 09 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चिनैनी और रियासी में पशु तस्करी के बड़े मामले को विफल कर दिया। कुल साठ पशुओं को मुक्त करवा
विज्ञापन

कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना से लोगों में रोष भी है।

सोमवार की देर रात को चिनैनी पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 56 पशुओं को मुक्त करवाया। दो ट्रकों में लादे गए पशुओं को मुक्त करवाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। जबकि एक ट्रक में सवार ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

सोमवार की रात को एसएसपी सुलेमान चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ चिनैनी विनोद शर्मा और थाना प्रभारी महेश शर्मा की टीम ने हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने जब गाड़ियों की चेकिंग करनी शुरू की तो एक ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं, अवैध ढंग से पशुओं को ले जाने के आरोप में पुलिस ने अब्दुल रहमान निवासी राउंड दोमेल, रियाज अहमद निवासी खैरी और लियाकत अली निवासी खैरी को हिरासत में लेकर 46 पशुओं को मुक्त करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, एसडीपीओ चिनैनी विनोद शर्मा ने कहा कि बार-बार पशु तस्करी में शामिल होने वालों के खिलाफ  पीएसए लगाने की सिफारिश की जाएगी, जो गाड़ी बार-बार पशु तस्करी में इस्तेमाल हो रही होगी, उसका परमिट भी रद्द करवाया जाएगा। पुलिस ने रियासी-पौनी मार्ग पर स्थित कांसीपट्टा क्षेत्र में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे चार मवेशियों को छुड़वाया।
विज्ञापन


नाके के दौरान पकड़े गए शम्सदीन निवासी बठौई माहौर, मो. गफुर निवासी खैरल तथा ड्राइवर सतपाल निवासी अखनूर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पशु तस्करी में इस्तेमाल टाटा मोबाइल (जेके20-2114) तथा (जेके02बीई-9715) को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें