फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में नौ और लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को नौ और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। दो दिन में जिले के अंदर 33 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूूदा समय में 17 सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में जिला उधमपुर जम्मू संभाग में जम्मू के बाद दूसरे स्थान पर है, लेकिन अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को राहत मिली है। वहीं, कोरोना संक्रमित मामलों में भी बहुत ज्यादा कमी आई है। रविवार को जिले में एक साथ कुल 24 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे थे। इसके साथ दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सोमवार को नौ और स्वस्थ हुए हैं, जबकि एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 4319 हैं, जिनमें से 4245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 17 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 11 लोगों को होम आइसोलेशन और 70 को होम क्वारंटीन किया गया है। सात माह के बाद जिले में इतने कम सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें