फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा तानिया गुप्ता ने जिले में किया टाप

विज्ञापन
उधमपुर में नीट की परीक्षा में टॉप करने वाली तानिया गुप्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मुखर्जी बाजार में रहने वाली तानिया गुप्ता ने पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में जिले भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 720 में से 660 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

तानिया ने बताया कि इसके लिए उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की, और अपने आप को सोशल मीडिया से भी पूरी तरह दूर रखा। अब उनकी मेहनत रंग लाई है, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। तानिया ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर सामने आने के बाद सभी कोचिंग सेंटर बंद कर दिए थे। ऐसे में उन्होंने ऑन लाइन पढ़ाई जारी रखी, और हर रोज करीब 12 से 13 घंटे पढ़ाई की।
जिला टॉपर ने बताया कि इस सफलता में उनके पिता ने भी पूरा सहयोग किया। वह सरकारी स्कूल में प्रवक्ता हैं। तानिया ने बताया कि उन्होंने जीव विज्ञान में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं। इससे पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वह विज्ञान संकाय से जम्मू संभाग में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। तानिया ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें