फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में हुआ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैदिक मंत्रोच्चार सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया। नौ दिनों तक चलने वाला यह महायज्ञ शांति और समृद्धि के लिए पवित्र गुफा के प्रांगण में किया जा रहा है। इसका समापन राम नवमी पर पूर्ण आहुति के साथ होगा। इस यज्ञ का हर दिन टीवी पर प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने जानकारी दी कि नवरात्र के दौरान शनिवार से आरंभ हुआ इस यज्ञ का प्रसारण एमएच1 चैनल पर प्रतिदिन सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी के भवन अटका और उसके आसपास के क्षेत्र को फूलों से सजाया गया है। साथ ही भवन क्षेत्र में विशाल स्वागत द्वार और पंडाल स्थापित किए गए हैं। इसी तरह भवन क्षेत्र को आकर्षक व रंग-बिरंगी लाइटों से भी रोशन किया गया है।
बोर्ड ने तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। इन व्यवस्थाओं में बोर्ड की ओर मार्ग पर चौबीसों घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना, स्वच्छता और व्रत रखने वालों के लिए भोजनालयों में भोजन की विशेष व्यवस्था शामिल है। साथ ही पवित्र गुफा तीर्थ की ओर जाने वाले सभी यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए ध्यान रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रा के परेशानी मुक्त संचालन की निगरानी के लिए श्राइन अधिकारियों की विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें