फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोत में पस्सी गिरने पर राजमार्ग हुआ बंद

विज्ञापन
रामबन में गिरी पस्सी हटाती जेसीबी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन जिले के चंद्रकोट बूम इलाके में मंगलवार दोपहर को भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन के विभिन्न हिस्सों में जम्मू की तरफ जाने वाले हजारों की संख्या में वाहन फंस गए हैं। इनमें काफी संख्या में सुरक्षा बलों के वाहन है। वहीं उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से भूस्खलन का शिकार होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। जब राजमार्ग बंद हुआ तो वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ चल रही थी। भूस्खलन में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन हादसा होने से पहले की मकान को खाली करा दिया था। राजमार्ग के बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई और शाम करीब पांच बजे तक रामबन से बनिहाल तक करीब 40 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग चुकी थी। हजारों की संख्या में वाहन राजमार्ग पर फंस चुुके है और इनमें काफी संख्या में वाहन सुरक्षा बलों के वाहन हैं, जोकि जम्मू की तरफ जा रहे हैं। फंसे हुए वाहनों में सवार यात्री व चालक परेशानियों से जूझने को मजबूर हो चुके हैं और सभी कड़कती ठंड में वाहन के बैठने को मजबूर हैं। वहीं राजमार्ग के बंद होने के बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उधमपुर में सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं। इनको भी राजमार्ग के खुलने का इंतजार है। इनमें कुछ ट्रक ऐसे हैं, जोकि करीब दस दिन से जम्मू की तरफ फंसे हुए थे। इनके चालकों ने बताया कि पिछले दिनों जब बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद हुआ था तो उसको जम्मू में रोक दिया गया था। राजमार्ग खुलने पर ट्रकों को बारी बारी से घाटी की तरफ रवाना किया जा रहा है। आज शाम को उनका नंबर घाटी की तरफ जाने का था। लेकिन इससे पहले ही राजमार्ग फिर से बंद हो गया है। मौजूदा समय में हालात यह बन गए हैं कि ट्रकों के अंदर रखा सामान खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। अगर राजमार्ग ज्यादा दिन बंद रहा तो उनको काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें