फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर आठ मवेशियों को करवाया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस की ओर से दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से घाटी की ओर से ले जाए जा रहे 8 दुधारू मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त करवाने के साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि पुलिस की ओर से वाहनों की जांच के लिए जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलाटा क्षेत्र में नाका लगाया गया था। जहां वाहनों की जांच के दौरान, पुलिस पार्टी ने जांच के लिए एक टाटा मोबाइल पंजीकरण संख्या जेके20ए 4794 को रोका। उक्त वाहन की जाँच के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के 04 पशुओं को वाहन में लादा पाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को तस्कर के कब्जे से मुक्त कराया और आरोपी तस्कर शेर अली पुत्र मोहम्मद दीन निवासी तलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में राजमार्ग पर टिकरी क्षेत्र में पुलिस दल ने वाहनों की जांच के दौरान टाटा मोबाइल संख्या जेके 02बीवी 5322 को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें भी जानवर लदे पाए गए। सभी को मुक्त कराने के साथ पुलिस दल ने आरोपी चालक अरशद अली पुत्र जुनैद अली निवासी क्रिमची मानसर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें