फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नत्थाटॉप की वादियों में धुंध का नजारा देख सैलानी हुए मुग्ध

विज्ञापन
नत्थाटॉप में मौसम का आनंद लेते सैलानी।
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में इन दिनों धुंध सैलानियों को आकर्षित कर रही है । धुंध के आगोश में नत्थाटॉप की वादियां सैलानियों को लुभा रही है । हर ओर का नजारा मनमोहक है जिसके बीच सैलानी अपनी छाप छोड़ रहे हैं ।
विज्ञापन

नत्थाटॉप में वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही जारी है, देशभर के सैलानी पटनीटॉप के बाद नत्थाटॉप में पहुंच रहे हैं । सैलानियों में हरविंदर सिंह, राज कुमार, दिग्वेष ने कहा कि कुदरत ने जहां धरती का स्वर्ग बना दिया है, मैदानी इलाकों में इन दोनों गर्मी बढ़ती जा रही है लेकिन नत्थाटॉप में ठंड का एहसास हो रहा है । इन वादियों में कुदरत ने खूबसूरती दी है, मगर सरकार को भी इस स्थल को खूबसूरत बनाने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि हर सीजन में इस स्थल पर सैलानियों का जमावड़ा लगा सके । उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में जहां पर धुंध छाई है, जिससे जहां पहुंचे पहुंचकर हर कोई राहत महसूस कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें