फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद तुषार महाजन के नाम पर स्कूल का नामकरण सराहनीय कदम-- देव राज (शहीद के पिता)

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश प्रशासन ने शहीदों के सम्मान में कई स्कूलों, शिक्षा संस्थानों, भवनों व सड़कों का नाम रखने का आदेश जारी किया है। इसी के तहत नगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को अब उधमपुर के शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर शहीद के पारिवारिक सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। शहीद के पिता देव राज ने कहा कि इस आदेश के बारे में उन्हें आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, अखबार और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। देर से ही सही, लेकिन प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। इससे विद्यार्थियों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जब वे शहीद कैप्टन तुषार महाजन की गौरव गाथा पढे़ंगे तो उन्हें पता चलेगा कि देशभक्ति सर्वोपरि हैं। इससे बढ़कर कुछ नहीं। कैप्टन तुषार ने काफी छोटी उम्र में देश की रक्षा के लिए शहादत दी है। जब तुषार शहीद हुए, उस समय पूरे उधमपुर वासियों की मांग थी कि उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम तुषार के नाम पर रखा जाए। तब से अब तक वे इस मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, मामला अभी अधर में लटका हुआ है। उसकी फाइल उपराज्यपाल के गृह विभाग के पास पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें