उधमपुर। जिले में सोमवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से शाम तक लोगों का वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंचना जारी रहा। इनकी संख्या में मंगलवार को भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
रविवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आई थी। रविवार को छुट्टी के चलते कम संख्या में सेंटर खोले गए और इसी कारण वैक्सीन लगवाने लोगो की संख्या में कमी आई। रविवार को शाम तक करीब एक हजार लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। लेकिन सोमवार को सभी सेंटर खुलने के बाद वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में कुल 3515 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
18 से 44 आयु वर्ग में 1011 लोगों को पहली व 1779 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग मे 88 लोगों को पहली और 489 लोगों को दूसरी, 12 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 136 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 14070 डोज उपलब्ध थी। डोज की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग को डोज की कमी नहीं होगी।