दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते विधायक।
कटड़ा । धर्मनगरी में विधायक बलदेव राज शर्मा ने शनिरवार को कटड़ा के वार्ड नंबर दो की पोस्ट ऑफिस गली का दौरा किया। इस गली की पूरी दशा के बारे में स्थानीय निवासियों ने विधायक को अवगत करवाया कि बारिश में गली से गुजरने को लेकर काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं ।
गली में काफी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस आदि हैं। इसके साथ ही स्थानीय निवासी भी रहते हैं। इस प्रमुख गली में 24 घंटे स्थानीय निवासियों के साथ ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। मौजूदा समय में यह गली कंकड़, पत्थर तथा कीचड़ से भरी पड़ी है। इस पर विधायक ने कहा कि गली के सुधार को लेकर पानी आदि निकासी के लिए नालियों के निर्माण की जरूरत है। जल्द ही टाइलें लगाकर इसे दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सीताराम डोगरा, राजेंद्र मेंगी, सोनू आदि मौजूद थे। संवाद